50 हजार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े BEO, बकाये वेतन के भुगतान को मांगी थी रकम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2018 7:55 PM
मोतिहारी:बिहारमें निगरानी की टीम ने गुरुवार की सुबह मोतिहारी में पकड़ीदयालके बीइओ बिंदा राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी बीआरसी कार्यालय सह आवास से हुई है. बताया जाता है कि बिंदा राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरवा के प्रभारी कृष्णदेव राम से 50 हजार रुपये ले रहे थे. इसी दौरान टीम […]
मोतिहारी:बिहारमें निगरानी की टीम ने गुरुवार की सुबह मोतिहारी में पकड़ीदयालके बीइओ बिंदा राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी बीआरसी कार्यालय सह आवास से हुई है. बताया जाता है कि बिंदा राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरवा के प्रभारी कृष्णदेव राम से 50 हजार रुपये ले रहे थे. इसी दौरान टीम ने दबोच लिया. टीम उसे अपने साथ ले गयी है.
बताया जाता है कि 2016 में मध्य विद्यालय राजेपुर नवादा में विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी चंद्रलता सिंह की सहायक शिक्षिका से विवाद हुआ था. इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीओ शैलेश कुमार से की गयी थी. उन्होंने विद्यालय में शांति बहाल करने के लिए चंद्रलता सिंह का स्थानांतरण उच्च मध्य विद्यालय शेखपुरवा एवं शेखपुरवा मध्य विद्यालय के प्रभारी कृष्णदेव राम का स्थानांतरण राजेपुर नवादा मध्य विद्यालय करने का निर्देश दिया. इस बीच नवंबर 2016 से जुलाई 2017 तक कृष्णदेव राम व प्रभारी का वेतन बंद कर दिया गया था.
वेतन भुगतान को लेकर कृष्णदेव राम और बीइओ बिंदा राम के बीच 65 हजार रुपये का डील हुआ. इसके बाद प्रभारी कृष्णदेव ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये दे दिये. इसी बीच दोनों में विवाद शुरू हो गया. वहीं इसकी शिकायत निगरानी विभाग पटना में कर दी. गुरुवार को अंतिम भुगतान करना था. इसी दौरान वह टीम के हत्थे चढ़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










