CBSE शुरू करेगा पांच नये कोर्स, अब छठी क्लास से पढ़ाये जायेंगे मार्केटिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे विषय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2022 7:44 AM
सीबीएसइ नये सत्र 2023-24 में छठी क्लास से पांच नये स्किल कोर्स शुरू करेगा. इनमें ट्रेवल एंड टूरिज्म, मार्केटिंग, मीडिया, ब्यूटी एंड वेलनेस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन कोर्स शामिल हैं. बोर्ड की इस पहल से बच्चों में सृजनात्मक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है.
पटना. केंद्र सरकार शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है. इसी क्रम में सीबीएसइ नये सत्र 2023-24 में छठी क्लास से पांच नये स्किल कोर्स शुरू करेगा. इनमें ट्रेवल एंड टूरिज्म, मार्केटिंग, मीडिया, ब्यूटी एंड वेलनेस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन कोर्स शामिल हैं. बोर्ड की इस पहल से बच्चों में सृजनात्मक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है. छठी से लेकर आठवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए नये सत्र में ये कोर्स शुरू करने का आदेश सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को दिया है.
इससे पहले सीबीएसइ स्कूलों में छठी से आठवीं के स्टूडेंट्स को फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करायी जा रही थी. सीबीएसइ ने स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि छठी से आठवीं के छात्रों के लिए एक या एक से अधिक स्किल आधारित कोर्स पर विचार करें और सत्र 2023-24 से इसे जरूर से लागू करें. बोर्ड को उम्मीद है कि इन विषयों की पढ़ाई माध्यमिक स्कूलों में शुरू होने के बाद रोजगारपरक शिक्षा की जो मांग है वो काफी हद तक पूरी हो जायेगी.
ये स्किल कोर्स शुरू करने के लिए स्कूलों को आवेदन करना है. छठी से आठवीं के स्टूडेंट्स के लिए 12-12 घंटे के स्टडी मॉड्यूल सीबीएसइ ने तैयार किये हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स अन्य सब्जेक्ट के साथ पढ़ सकते हैं. बोर्ड पहले से ही 17 स्किल विषय सेकेंड्री और 37 स्किल विषय सीनियर सेकेंड्री लेवल पर चला रहा है. माध्यमिक स्तर पर स्किल सब्जेक्ट को छठेविषय के रूप में पेश किया गया है. इन विषयों का प्रैक्टिकल भाग 35 अंक और थ्योरी 15 अंकों की होगी.
कोर्स शुरू करने के लिए सीबीएसइ ने कहा है कि सत्र 2023-24 में अगर कोई स्कूल 10वीं और 12वीं में अतिरिक्त विषय चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए स्कूल 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










