जातिगत जनगणना : पीएम मोदी ने दिया समय, 23 को नीतीश के नेतृत्व में मिलेगा बिहार का प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 19 Aug 2021 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
जातिगत जनगणना : पीएम मोदी ने दिया समय, 23 को नीतीश के नेतृत्व में मिलेगा बिहार का प्रतिनिधिमंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत जनगणना पर बात करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 23 सितंबर को दिल्ली बुलाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 23 तारीख को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा.

विज्ञापन

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत जनगणना पर बात करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 23 सितंबर को दिल्ली बुलाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 23 तारीख को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा.

इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी थी और उनसे मिलने का समय मांगा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकाता का समय दे दिया है. नीतीश कुमार ने 4 अगस्त को पत्र लिखा था.

सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. बुधवार को नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र मिलने की जानकारी दी गई है. इसके बाद सीएम नीतीश ने कहा था कि अब वे इंतजार करेंगे कि कब बुलावा आता है.

आज सुबह उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पीएम से मिलने का समय मिल गया है. 23 तारीख को बिहार के नेता प्रधानमंत्री से मिलेंगे. माना जा रहा है कि उस प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव भी होंगे.

सीएम नीतीश ने ट्वीट में लिखा कि जाति आधारित जनगणना करने के लिए बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था. प्रधानमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद कि 23 अगस्त को मिलने का उन्होंने समय दिया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन