Gaya: एक महीने से जेल में बंद व्यक्ति पर बालू चोरी का केस दर्ज, दो माह से थाने में जब्त है वाहन

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

Gaya : खनन विभाग के द्वारा एक माह से जेल में बंद एक व्यक्ति पर बालू चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Gaya: फतेहपुर पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा 30 अक्तूबर को प्रखंड के कई बालू घाटों पर छापेमारी कर 30 लोगों पर केस दर्ज किया गया. पुलिस एवं खनन विभाग की नजर से इस कार्रवाई में कई बड़े खनन माफिया बच निकले. वहीं एक माह से जेल में बंद एक व्यक्ति पर भी केस दर्ज किया गया है जबकि दो माह पूर्व ही उसकी पत्नी के नाम पर रहे वाहन को फतेहपुर थाने की पुलिस के द्वारा बड़गांव-मतासो सड़क मार्ग से पकड़ा गया था. आरोपित चिंटू कुमार पिछले साल दो पक्षों के बीच हुए झड़प में आरोपित था. वहीं इस मामले में अक्तूबर माह में ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 

साक्ष्य के आधार पर दर्ज किया गया केस-  थाना प्रभारी

कई बड़े खनन माफियाओं का बच निकलना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. संडेश्वर, भरारी, फतेहपुर, गौहरा, डिहुरी, मोदीडीह, बाराटांड़ जमहेता में कई बड़े खनन माफिया सक्रिय हैं. वहीं इनके खिलाफ थाने में दो-दो केस पूर्व से दर्ज हैं. इस कार्रवाई में सभी बच निकले. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर केस दर्ज किया गया है. अगर अन्य लोगों के खिलाफ भी साक्ष्य मिलते हैं, तो उनके खिलाफ भी विधि-सम्मत कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें : Nawada : पटाखा फोड़ने से रोकना पड़ा भारी, आरोपी ने मारा चाकू

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन