Nawada : पटाखा फोड़ने से रोकना पड़ा भारी, आरोपी ने मारा चाकू 

Updated:
विज्ञापन

Nawada : पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक मनबढ़ ने दो युवकों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक मनबढ़ ने दो युवकों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की सहयोग से दोनों को जख्मी लोगों को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.  

आपके शहर में

विज्ञापन

 पटाखा फोड़ने से मना करना पड़ा भारी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले फेकू मियां का बेटा छोटू पटाखा फोड़ रहा था. इस पर  जगदीश चौधरी के बेटे सचिन उर्फ शेरू ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी नाराज हो गया और उसने  शेरू पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं, शेरु को बचाने के लिए जब उसका दोस्त राहुल आया, तो आरोपित ने उसे भी चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया.  

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 वहीं, इस पूरे मामले में नेमदारगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इस दौरान फेकू मियां के पुत्र छोटू ने शेरू और राहुल को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटनास्थल से ही चाकू मारनेवाले छोटू को पुलिस हिरासत में थाने लाया गया. प्राथमिकी दर्ज करते हुए छोटू को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है. इस घटना को लेकर दोनों तरफ से थाना कांड संख्या 341/24 एवं 342 /24 प्राथमिक की दर्ज की गयी. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जांच में जुड़ गयी है.  

इसे भी पढ़ें: अररिया में 15 रुपये का उधार न लौटाने पर काट दी महिला की नाक, पुलिस को बयान का इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन