महिला संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तीकरण को और मिलेगी गति : पीओ

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तीकरण को और मिलेगी गति : पीओ

शनिवार को प्रखंड की अटाव पंचायत में मां संतोषी जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मनरेगा पीओ, सुनील कुमार ने किया.

विज्ञापन

डुमरांव. शनिवार को प्रखंड की अटाव पंचायत में मां संतोषी जीविका महिला ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मनरेगा पीओ, सुनील कुमार ने किया. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तीकरण को और गति मिलेगी. इस कार्यक्रम के जरिए गांव-गांव की महिलाएं अपने विकास और सबलीकरण की सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत हो रही हैं. महिलाएं भविष्य में इन योजनाओं का लाभ उठाने को अग्रसर होगी, इस अवसर पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा अपना अनुभव भी साझा किया गया. साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्राओं की जाने वाली प्रोत्साहन राशि, सतत् जीवकोपार्जन योजना की राशि बढ़ाने की मांग रखी गयी, साथ ही अटाव में उपस्वास्थ्य केंद् एवं बैंक खोलने की मांग भी महिलाओं द्वारा रखी गयी, महिला संवाद में कई महिलाओं ने आवास योजना, राशन कार्ड की मांग रखी और पांच किलो से राशन बढ़ाकर 10 किलो करने की बात कही, वहीं स्वयं समूहों को दी जाने वाली आरसीएफ की राशि प्रति समूह को दो लाख करने की बात कही गयी. इस दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि इस महिला संवाद में तकरीबन 253 महिला एवं छात्राओं ने भाग लिया, वहीं दूसरी तरफ कुशलपुर में दुर्गा जीविका महिला ग्रामसंगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और अपनी विभिन्न आकांक्षाओं से स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक राहुल रंजन ने किया. इस अवसर पर जीविका कर्मी उदय कुमार एवं अन्य जीविका कैडर मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन