VIDEO: पटना-बक्सर NH पर ट्रक में लगी भीषण आग, मालिक को आया हार्ट अटैक, मंजर देख सहमे लोग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Apr 2025 5:21 PM

विज्ञापन
VIDEO:  पटना-बक्सर NH पर ट्रक में लगी भीषण आग, मालिक को आया हार्ट अटैक, मंजर देख सहमे लोग

VIDEO Patna-Buxar NH: रविवार को नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पटना-बक्सर NH पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि, आग की वजह से ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

VIDEO Patna-Buxar NH, मनीष कुमार मिश्रा, बक्सर: बक्सर जिले में रविवार दोपहर NH-922 पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब ट्रैफिक जाम में खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठी. गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग आग की लपटें और धुएं का गुबार देख सहम गए. आग की भयावहता इतनी थी कि कुछ दूरी तक लपटें साफ नजर आ रही थीं. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अनुमान है कि ट्रक में तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी. फिलहाल हाईवे पर यातायात को सामान्य कर दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ड्राइवर कुछ देर और ट्रक में रहता तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक को दिल का दौरा पड़ा गया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 5 जिलों में 21 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन