बक्सर: 14 वर्षीय किशोरी को डुमरांव ले जाकर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Author Sujeet Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर जिले से एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Buxar Crime News : बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद इरफान और सुमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं.

बहला-फुसलाकर डुमरांव लाए थे आरोपी

पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीते 17 तारीख को दोनों नामजद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से डुमरांव ले आए थे. वहां दोनों ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना के दिन ही परिजन मामले की जानकारी देने थाने पहुंचे थे, लेकिन लोक-लज्जा और सामाजिक डर के कारण उन्होंने उस समय प्राथमिकी दर्ज कराना उचित नहीं समझा और किशोरी को अपने साथ घर वापस ले गए थे.

एएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इसके बाद पीड़िता की मां ने 20 तारीख (सोमवार) की शाम डुमरांव थाना पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एएसपी पोलस्त कुमार के निर्देश पर डुमरांव थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को उनके ठिकानों से धर दबोचा.

कहते हैं थानाध्यक्ष

मामले में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एएसपी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पीड़िता का अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Sujeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन