Buxar News: बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 30 Jun 2025 7:46 PM

विज्ञापन

निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है.

विज्ञापन

सिमरी

. निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है.मतदाता सूची का पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को बूथ लेवल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण बीडीओ लोकेन्द्र यादव द्वारा प्रखंड कार्यालय में दिया गया.प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने पर्यवेक्षकों से कहा कि आप सभी मतदान केंद्र पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर डाटा सत्यापित करा कर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेगें.यह सत्यापन प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की विसंगति से बचने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है.गणना प्रपत्र को सही सही भरने में मतदाताओं को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की बातें कही गयी.साथ ही मतदाताओं से भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त कर पोर्टल पर लोड करने का निर्देश दिया गया.डोर टू डोर जा कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.बैठक मे समयबद्ध रूप से पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया,ताकि त्रुटि रहित, पारदर्शी रूप से मतदाता सूची तैयार किया जा सके प्रशिक्षण सह बैठक मे रंजीत कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार गणेश, मनोज केशरी सहित अन्य पर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन