फाइल- 31- भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ चोरों ने की चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 7:15 PM
गवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ चोरों ने किया चोरी
राजपुर. थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में मंगलवार की रात भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ चोरों ने चोरी कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के पश्चिम टोला में ग्रामीणों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. जहां सभी समुदाय के लोग पूजा एवं शांति पाठ करते हैं. प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार की शाम भी ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर आरती के बाद सभी अपने घर चले गए. देर रात सुनसान होने के बाद अज्ञात चोरों ने प्रतिमा स्थल के पास पहुंचकर उसे क्षतिग्रस्त कर उसके पूरे भाग को ही गायब कर दिया. बुधवार की सुबह लोग जब पूजा अर्चना के लिए गये तो प्रतिमा गायब देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया. मंदिर परिसर के पास सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गयी. लोगों ने घटना की निंदा करते हुए शरारती लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया. चौकीदार के माध्यम से इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को शांत कर कहा कि चोरों का शीघ्र ही पता लगाया जायेगा. इस मामले में गांव के ग्रामीण बलवंत कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अमित सिंह, नंदलाल सिंह, मेघनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसकी जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










