Buxar News: आरपीएफ ने चोरी की मोबाइल के साथ चोर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: आरपीएफ ने चोरी की मोबाइल के साथ चोर को दबोचा

दानापुर रेल मंडल के स्थानीय स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को पकड़ा गया.

विज्ञापन

बक्सर .

दानापुर रेल मंडल के स्थानीय स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को पकड़ा गया. संदिग्ध हालत में वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन स्थित एस्केलेटर सीढ़ी के नीचे बैठा था. जिसे देख आरपीएफ की टीम ने उससे पूछताछ की तो उसकी कलई खुल गई. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो एक चोरी की महंगे ब्रांड के चार्जर समेत स्मार्ट मोबाइल बरामद हुआ. उसकी पहचान भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महेश्वर सिंह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई.

इसकी जानकारी देते हुए रेल सुरक्षा बल के स्थानीय निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेश पर रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सामानों की चोरी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उसी दौरान सोमवार को उनके निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल व उमेश कुमार राय संग आरक्षी सनोज चौधरी, आरक्षी सोना लाल यादव एवं प्रधान आरक्षी राजेश यादव द्वारा संदिग्ध रूप से युवक को एस्केलेटर सीढी के नीचे बैठा मिला. जिसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट के अंदर छुपाया हुआ एक महंगा स्मार्ट मोबाइल फोन चार्जर सहित बरामद हुआ. जिसके बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त मोबाइल फोन उसके द्वारा रात्रि के समय में किसी ट्रेन में सोए हुए यात्री से चोरी किया गया है. जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन