buxar news : सीएचसी भवन बनने के बाद बढ़ेंगी चिकित्सीय सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
buxar news : सीएचसी भवन बनने के बाद बढ़ेंगी चिकित्सीय सुविधाएं

buxar news : अंतिम चरण में चल रहा निर्माण कार्य, लोगों में खुशी

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड में बन रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. निर्माण एजेंसी के तहत तेजी से शेष कार्य पूरा किया जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रसव, जांच, टीकाकरण, आपातकालीन सेवा, दवा वितरण, लैब जांच, एक्सरे समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी. अब लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.वर्तमान में मरीजों को जांच के लिए डुमरांव व बक्सर समेत अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है. लेकिन भवन के पूर्ण होने के बाद इस समस्याओं से राहत मिलेगी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि भवन तैयार होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में और गति आयेगी तथा डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती बढ़ेगी. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इस भवन का इंतजार था, जो अब पूरा होने जा रहा है. इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में बड़ा सुधार होगा. लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन