बक्सर: शिवपुरी हत्याकांड में दो आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुनवाई के बाद भेजे गए जेल

Author Vishnu dutta|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर के शिवपुरी हत्याकांड मामले में संजीत कुमार श्रीवास्तव और अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Shivpuri Murder Case Buxar : बक्सर के चर्चित शिवपुरी हत्याकांड में दो आरोपितों ने बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामला नगर थाना कांड संख्या 366/2026 से जुड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

बक्सर नगर थाना कांड संख्या 366/2026 में नामजद आरोपित शिवपुरी छोटकी सारिमपुर निवासी संजीत कुमार श्रीवास्तव और अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर किया. न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

4 जुलाई को मिला था युवक का शव

गौरतलब है कि 4 जुलाई की अहले सुबह शिवपुरी मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के चौसी गांव निवासी ओम पांडे के रूप में हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहकर निकला था घर से

मृतक के पिता कमलेश पांडे ने प्राथमिकी में बताया था कि उनका पुत्र 2 जुलाई को कॉलेज में प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहकर घर से निकला था. कागजात नहीं बनने और आंख दिखाने की बात कहकर वह अपने एक मित्र के यहां नई बाजार में रुक गया था. इसके दो दिन बाद 4 जुलाई की सुबह उसका शव शिवपुरी मोहल्ले में मिला.

मामले की जांच जारी

पुलिस इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोनों आरोपितों के आत्मसमर्पण के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read : बक्सर में बदल गया मानसून का मिजाज, 2021 के बाद लगातार घट रही बारिश, खेती और भूजल पर गहराया संकट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन