Buxar News: डीइओ ने स्पष्टीकरण का दिया जबाव- कहा नियमानुसार की गयी है भुगतान
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

आवंटन की जांच के क्रम में ही भुगतान करने को लेकर डीएम ने डीईओ से शोकॉज किया गया था.
विज्ञापन
बक्सर
. नवानगर, डुमरांव एवं इटाढ़ी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में हाउसकीपिंग कार्य के लिए चयनित एजेंसी फर्स्ट आइडिया डिजिटल एप्लीकेशन प्राइवेट लिमिटेड के कार्य आवंटन की जांच के क्रम में ही भुगतान करने को लेकर डीएम ने डीईओ से शोकॉज किया गया था. इसको लेकर डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने निजी हित में लाभ का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र दिया है. जिसके आलोक में डीईओ ने अपना जवाब प्रतिवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि एजेंसी को किए गए राशि का भुगतान उसके द्वारा विद्यालयों में कराए गए कार्य के एवज में किया गया है जो नियम संगत है. भुगतान से पूर्व विभागीय आदेश अनुसार प्रधानाध्यापकों के द्वारा संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराए गए अनुपस्थिति विवरणी के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कार्यालय को उपलब्ध कराए गए अनुपस्थिति विवरण के अनुरूप राशि का भुगतान किया गया है. जिसमें किसी प्रकार की अनियमित नहीं बरती गई है. फर्स्ट आइडिया डिजिटल एप्लीकेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिले के कार्यरत अन्य तीन हाउसकीपिंग एजेंसियों का भी भुगतान किया गया है. साथ ही फर्स्ट आइडिया डिजिटल एप्लीकेशन प्राइवेट लिमिटेड साफ सफाई के कार्य हेतु चयनित एजेंसी है और जब उक्त एजेंसी कार्य कर रही है तब तक उसके कार्यों का भुगतान करना नियमानुसार बाध्यकारी भी है. यह भी अंकित करना प्रासंगिक है कि उक्त एजेंसी के चयन पर भवदीय द्वारा जांच कराई जा रही है. उक्त एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान करने पर किसी भी स्तर से रोक नहीं लगाया गया है. विधानसभा सदस्य द्वारा आपके माध्यम से निजी हित में लाभ पहुंचाने हेतु भुगतान करने का आरोप लगाया गया है. लगाया गया आप बिल्कुल ही बेबुनियाद एवं सत्य से परे है. इसके साथ ही डीईओ ने फर्स्ट आइडिया डिजिटल एप्लीकेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किए जा रहे कार्यों के एवज मे अग्रसर भुगतान की कार्रवाई के संबंध में मार्गदर्शन की भी मांग की गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










