रिटायर्ड फौजी ने खुद के मुंह में गोली मार कर की आत्महत्या

स्थानीय प्रखंड के तिलकराय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका राजपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया
सिमरी. स्थानीय प्रखंड के तिलकराय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका राजपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन की. मृतक अरुण कुमार सिंह छोटका राजपुर निवासी राम कुमार सिंह का पुत्र था. ग्रामीणों का कहना हैं कि अरूण कुमार सिंह भारतीय सेना से सेवा निवृत्त होने के पश्चात बक्सर में मकान बनाकर पत्नी एवं बच्चों के साथ रहते थे. एक दिन पूर्व गुरुवार को घरेलू विवाद के बाद अपने पैतृक गांव छोटक राजपुर गए थे. उस दौरान वे काफी परेशान दिख रहा थे. उसी बीच किसी बात को लेकर अचानक गोली मारकर आत्महत्या कर लिए. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने बताया की एसएफएल टीम का इंतजार किया जा रहा. शव को कब्जे में लेकर पुलिस बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है और पूछताछ कर घटना की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










