बक्सर में निःशुल्क शिविर, 27 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच हुई, मुफ्त दवा भी दी गयी
जांच शिविर में मौजूद डॉक्टर व मरीज.
Buxar News : जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई.
केसठ (बक्सर) से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी परिसर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवतियों ने भाग लिया.
शिविर का नेतृत्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने किया. चिकित्सकों एवं एएनएम द्वारा सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इस दौरान कुल 27 गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.
गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी
जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा, शुगर स्तर, एचआईवी जांच तथा वजन की जांच की गई. साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान होने वाली विभिन्न गंभीर बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव के उपाय तथा समय पर दवा लेने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध जागरूक किया
स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को संतुलित खानपान एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया. आवश्यकता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई.
मौके पर डॉ. कमलेश राजा, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद कुमार, रंजू कुमारी, विनोद कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
Also Read : बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए