फाइल- 12- फरार वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

फरार वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल
राजपुर. थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अनुसूचित जाति/ जनजाति मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दीपक राजभर, अमित राजभर, दरीखन राजभर को गिरफ्तार किया गया है. मामले में फरार चल रहे इन आरोपितों को कोर्ट से जारी निर्देश के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उत्तर प्रदेश के निकट रामपुर, गैधरा, निकृष एवं अन्य गांव में भी छापेमारी की गयी. सभी सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखी जा रही है. उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की गहन तलाशी की जा रही है. शराब माफिया पर भी विशेष नजर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




