Buxar News: हमारा वास्तविक स्वरूप ये शरीर नहीं, बल्कि आत्मा है. आरिफ मोहम्मद खां

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: हमारा वास्तविक स्वरूप ये शरीर नहीं, बल्कि आत्मा है. आरिफ मोहम्मद खां

सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सोमवार को सिमरी के हाइस्कूल परिसर में कहा कि हमारा वास्तविक स्वरूप ये शरीर नहीं है.

विज्ञापन

सिमरी

. सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सोमवार को सिमरी के हाइस्कूल परिसर में कहा कि हमारा वास्तविक स्वरूप ये शरीर नहीं है. हमारा वास्तविक स्वरुप आत्मा है. परमात्मा आत्मा के रूप में हम सबके अंर्तनिवास करता है. तुलसी दास ने कहा कि हर किसी में राम में बसते हैं. मुझे वह लाइन नहीं याद आ रही है कि हर किसी में राम क्यों बसते हैं. क्योंकि वह भी हमारा वास्तविक रूवरूप है. अपने उस वास्तविक स्वरूप के प्रकटीकरण करने के लिए जिस दिन वह ज्ञान आ जायेगा. वह दिन हमें हर चीज अपना विस्तार नजर आयेगा. इन्हीं सब बातों को इस आयोजन की माध्यम से नो दिन महाराज जी आप सभी को अच्छी अच्छी बात बताएंगे. मौका था मां काली सेवा समिति समिति सिमरी की ओर से आयोजित नौ दिवसीय राम कथा महोत्सव के उद्घाटन का. सोमवार से से लेकर दो अक्टूबर तक यहां प्रतिदिन प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज कथा कहेंगे. उन्होंने कहा कि जो कोई भी सार्वजनिक जीवन में हैं, उसे रामकथा सुनना चाहिए. कथा के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां यहां भाग लेने दोपहर 1. 45 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे. 1.30 पर उन्हें सिमरी उच्च विद्यालय में गाड ऑफ आनर दिया गया. दोपहर 2.30 मिनट तक वे ये यहां रहे. इसके 2.44 मिनट पर वे यहां से पटना के लिए प्रस्थान कर गये. तकरीबन 21 मिनट तक वे रामचरित मानस और गीता में लिखी गयी बातों को उल्लेख किया. इस दौरान राज्यपाल का स्वागत मां काली पूजा समिति के द्वारा किया गया. हालांकि उनकी सुरक्षा को लेकर चाक-चौंबंद व्यवस्था थी. कार्यक्रम स्थल से लेकर बनाए गए हेलीपैंड तक काफी संख्या में पुलिस बले प्रतिनियुक्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन