एएनएम छात्राओं ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को दी जरूरी सलाह

Updated:
विज्ञापन

एएनएम छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

Buxar News: बक्सर के डुमरांव में बाबा केदारनाथ नर्सिंग कॉलेज की एएनएम छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण और साफ-सफाई की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Buxar News(सुजीत कुमार ओझा): डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर शहरी क्षेत्र में बाबा केदारनाथ नर्सिंग कॉलेज की एएनएम छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत 10+2 स्कूल की छात्राओं और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन


छात्राओं ने चार्ट, मॉडल और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता, पोषण, बीमारियों से बचाव और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व को सरल तरीके से समझाया. कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसकी पूरी रूपरेखा छात्राओं ने स्वयं तैयार की थी. स्क्रिप्ट लेखन से लेकर चार्ट और मॉडल निर्माण तक सभी कार्य उन्होंने अपने स्तर पर किए.

छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास, लोगों को मिली जरूरी जानकारी

अभियान के दौरान छात्राओं ने नर्सिंग प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए लोगों को दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य नियमों की जानकारी दी. डायरेक्टर डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें वास्तविक जीवन का अनुभव भी प्रदान करते हैं.

स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई जरूरी सलाह

कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल संजू गिरी, नर्सिंग ट्यूटर आईजा, रोमा कुशवाहा सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही. छात्राओं ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया. अभियान में रिंकी, चिंटू, चांदनी, लालसा, कल्याणी, चुन्नी, नयनतारा, संगीता, सोनी और पूनम समेत कई छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कॉलेज की छात्राओं ने कुशलपुर गांव में इसी तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था. लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों से क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.

Also Read: मोरहर नदी पर विकास की बड़ी सौगात, 27.5 करोड़ की योजना का शिलान्यास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन