बक्सर में मिशन शक्ति योजना की समीक्षा, DM ने महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने के दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मिशन शक्ति योजना की प्रगति पर महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें वन स्टॉप सेंटर, मातृ वंदना योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Mission Shakti Review Buxar : बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मिशन शक्ति योजना के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन और शक्ति सदन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Buxar News : वन स्टॉप सेंटर के 62 मामलों की हुई समीक्षा

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 9 जुलाई तक वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कुल 62 मामले प्राप्त हुए हैं. इनमें से 51 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश डीएम ने दिए.

मातृ वंदना योजना की प्रगति सुधारने पर जोर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की परियोजनावार समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले प्रखंडों को जिला औसत के अनुरूप प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. डीएम ने योजना के लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया बल

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की समीक्षा में बताया गया कि जनवरी से जून 2026 के बीच 123 आवेदन प्राप्त हुए, 24 क्षेत्र भ्रमण किए गए, 63 मामलों में सहायता उपलब्ध कराई गई तथा 9 सफलता की कहानियां तैयार की गईं. डीएम ने अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन