बक्सर के मनीष दुबे को झारखंड भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, 12 विभागों के बने प्रदेश सह-संयोजक

Updated:
विज्ञापन

मनीष दूबे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के युवा नेता मनीष दुबे को झारखंड भाजपा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिली है. उन्हें 12 विभागों का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है. इससे बक्सर में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित खधरा पांडेयपुर गांव निवासी युवा नेता मनीष दुबे को झारखंड भाजपा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गयी है. इसमें मनीष दुबे को 12 विभागों का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है. नई जिम्मेदारी के बाद उन्हें मोर्चा के दायित्व से मुक्त कर प्रदेश स्तर के संगठनात्मक कार्यों में लगाया गया है.

विज्ञापन

एबीवीपी से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

मनीष दुबे भाजपा नेता जितेंद्र दुबे के छोटे भाई हैं. उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से शुरू हुआ. वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं. इसके बाद युवा मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में आगे बढ़े और संगठन में लगातार विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

चार राज्यों के चुनावों में निभायी संगठनात्मक भूमिका

मनीष दुबे ने बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक और चुनावी कार्यों में हिस्सा लिया है. विभिन्न राज्यों में पार्टी के लिए काम करने के उनके अनुभव को भी उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ा गया है.

Also Read : गुजरात से शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस कैमूर NH-19 पर ट्रक से टकराई, एक की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

12 विभागों में मिली जिम्मेदारी

प्रदेश स्तर पर घोषित 12 विभागों में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, प्रशिक्षण अभियान, नीति शोध, मीडिया संपर्क, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम, चुनाव आयोग समन्वय, विधि एवं कानून, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग शामिल हैं.

Also Read : कैमूर के खजुरा में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नयी जिम्मेदारी मिलने पर मनीष दुबे ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

बक्सर में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

मनीष दुबे को झारखंड भाजपा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद बक्सर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उनकी नयी जिम्मेदारी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है.

Also Read : कैमूर : युवती और किसान को सांप ने काटा, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन