बक्सर में 2,200 बुजुर्गों-दिव्यांगों की पेंशन पर संकट, आधार की छोटी गलती से महीनों से अटकी राशि
प्रखंड कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Buxar News : राजपुर प्रखंड में 2,200 बुजुर्गों और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जीवन प्रमाणीकरण में गड़बड़ी के कारण रुकी हुई है. आधार और बैंक खाते की जानकारी में मामूली अंतर पेंशन राशि आने में बाधा बन रहा है. लाभुकों को 30 सितंबर तक अपने आधार में सुधार कराने की सलाह दी गई है.
Buxar News : राजपुर प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली पेंशन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने के कारण करीब 2,200 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की पेंशन पिछले कई महीनों से रुकी हुई है. सही जानकारी नहीं मिलने के कारण लाभुक लगातार दफ्तरों और केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं.
आधार और बैंक खाते की जानकारी बनी परेशानी
पेंशन बाधित होने का मुख्य कारण लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में मामूली गड़बड़ी बताई जा रही है. नाम, जन्मतिथि या स्पेलिंग में अंतर होने के कारण कई लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा नहीं हो पा रहा है. इससे पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं पहुंच रही है.
Also Read : हरतालिका तीज पर सुहागिन रखेंगी निर्जला व्रत, 14 सितंबर को होगी शिव-पार्वती की पूजा
30 सितंबर तक पूरा करना होगा प्रमाणीकरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जीवन प्रमाणीकरण और आधार में सुधार के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की है. अधिकारियों ने पात्र लाभुकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन दोबारा शुरू हो सके.
Also Read : सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
वसुधा केंद्र या साइबर कैफे में कराएं जांच
प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिन लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि नहीं आ रही है, वे तुरंत अपने नजदीकी वसुधा केंद्र या साइबर कैफे में जाकर जांच कराएं. यदि वहां समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आवश्यक कागजातों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें.
पंचायत स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान
बीडीओ ने सभी पंचायत स्तरीय कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर लाभुकों को जागरूक करें और जीवन प्रमाणीकरण व आधार सुधार के कार्य में तेजी लाएं. प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो सके, ताकि लंबित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके.
Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए