बक्सर: खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी आधुनिक तकनीक और जैविक खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: 

कार्यशाला का उद्घाटन करते अतिथि.

Buxar News:  आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों तथा संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग से किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं.

विज्ञापन

बक्सर से प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट

Buxar News:  आत्मा के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन के सभागार में एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन आत्मा के उप निदेशक रणधीर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि रमेश राय, उप प्रमुख ओमप्रकाश तिवारी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष मदन लाल गोपाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आत्मा के उप निदेशक रणधीर कुमार ने कहा कि बदलते जलवायु परिवेश और कृषि क्षेत्र की नई चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना समय की आवश्यकता बन गई है. आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों तथा संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग से किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि खरीफ कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की फसलों से संबंधित नई तकनीकों की जानकारी देना तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों पर चर्चा करना है.

जैविक खेती अपनाने की अपील

रणधीर कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा “खेत बचाओ अभियान” पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य भूमि की उर्वरता को बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ कृषि भूमि तैयार करना है.

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कुल कृषि क्षेत्र के कम से कम 25 प्रतिशत हिस्से में जैविक खेती अपनाएं. रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ना जरूरी है.

उर्वरकों की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध के कारण इस वर्ष रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. इसलिए किसानों को वैकल्पिक खेती पद्धतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित कृषि को बढ़ावा देना चाहिए.

फार्मर आईडी बनवाना जरूरी

कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है. आने वाले समय में बिना फार्मर आईडी के किसी भी सरकारी कृषि योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. उन्होंने किसानों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की. इस अवसर पर प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के सदस्य उमाशंकर पांडेय, उद्यान पदाधिकारी शिव कुमार, कृषि समन्वयक कमलेश पासवान, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन