अरविंद केजरीवाल फिर बने आप के राष्ट्रीय संयोजक, बक्सर इकाई ने संगठनात्मक फैसले का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो - संकटनात्मक पुनर्गठन की घोषणा के बाद केजरीवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बक्सर के आप नेताओं ने खुशी जताई और नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।

विज्ञापन

बक्सर. आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस संगठनात्मक फैसले में एन.डी. गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

पार्टी द्वारा गठित 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मोहम्मद इरशाद, एन.डी. गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय और राजबीर को शामिल किया गया है.

पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया

इसके साथ ही पांच नेताओं अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है.

बक्सर इकाई ने फैसले का किया स्वागत

इस संगठनात्मक निर्णय का आम आदमी पार्टी, बक्सर इकाई ने स्वागत किया है. पार्टी के नेता रंजीत कुमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

केजरीवाल के नेतृत्व पर अटूट विश्वास बताया

रंजीत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल का पुनः निर्विरोध निर्वाचित होना कार्यकर्ताओं और संगठन का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास को दर्शाता है. नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध है और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी.

बिहार में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

रंजीत कुमार ने कहा कि बिहार में भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम निरंतर जारी रहेगा. बक्सर सहित पूरे बिहार में कार्यकर्ता जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

बक्सर में नाबालिग पूर्व छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक 48 घंटे की रिमांड पर, पुलिस कर रही पूछताछ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन