नहर किनारे झाड़ी में मिला नवजात, पुलिस ने किया चाइल्ड लाइन के हवाले

Updated:
विज्ञापन
नहर किनारे झाड़ी में मिला नवजात, पुलिस ने किया चाइल्ड लाइन के हवाले

स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के नहर के पर झाड़ी में एक नवजात शिशु की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

धनसोई. स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के नहर के पर झाड़ी में एक नवजात शिशु की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में झोला में रखे नवजात बच्चा को निकाल कर थाना लाया गया. इसके बाद उसकी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शिशु को लेकर स्वास्थ्य केंद्र इटाढी गये. जहां उसकी स्वास्थ्य का जांच किया गया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने उक्त नवजात शिशु मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दे दिया. मामले को गंभीर देखते हुए पुलिस जांच पड़ताल करने में लग गयी हैं. ग्रामीणों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोक लाज के भय से नहर किनारे झाड़ी में उक्त नवजात को रख कर भाग गया होगा. थानाध्यक्ष विकास कुमार आस पास के गावो में पता लगाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग ले रहे ही ताकि उक्त नवजात का परिवार पता चल सके. वहीं कई ग्रामीण ने इसे प्रेम प्रसंग से होने वाली डिलेवरी के बाद इसे छोड़कर भाग जाते हैं. इसी तरह के कई मामले का लोगों ने जिक्र किया. बरहाल चाइल्ड हेल्पलाइन के श्रवण कुमार को पुलिस द्वारा नवजात शिशु को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन