आपसी विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
मारपीट का सांकेतिक फोटो.
Buxar News : थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है.
Buxar News : (त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट)
थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावानगर में कराया गया.
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पहले पक्ष की ओर से हसीना बेगम ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पिता की दो बेटियां थीं. पिता की मृत्यु के बाद अचल संपत्ति का बंटवारा न्यायालय के आदेश के अनुसार हो चुका है. उनके हिस्से में दो कदंब के पेड़ आए हैं. आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग जबरन पेड़ काटने पहुंचे. विरोध करने पर रुस्तम मियां, अकबर मियां, नूर आलम और असलम मियां ने मारपीट की, जिसमें वह तथा उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी
वहीं दूसरे पक्ष की हलीमा बीबी ने मिंटू मियां, मंगरैली खातून, हाजरा, बिक्की तथा जूही पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए