ePaper

मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी

Updated at : 08 Nov 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में छह नवंबर को जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में छह नवंबर को जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं. इसके तहत शनिवार को जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा बाजार समिति परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया गया. इस दौरान उनके द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम में लागू सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, बैरिकेडिंग, सुरक्षा रिंग, एंट्री-एग्जिट कंट्रोल, फोर्स तैनाती एवं निगरानी प्रोटोकॉल की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. लिहाजा सुरक्षा कर्मियों की थोड़ी भी चूक उन्हें भारी पड़ेगी. ऐसे में 24×7 निगरानी और रिकॉर्ड लॉग मेंटेनेंस को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है. वही एसपी ने संवेदनशील पॉइंट्स पर पेट्रोलिंग एवं फोर्स स्ट्रेंथ को और मजबूत रखने को हिदायत दिया. काउंटिंग स्थल पर डीएम व एसपी ने हॉल लेआउट, टेबल प्लानिंग, मीडिया जोेन डिमारकेशन, ट्रैफिक एवं मूवमेंट कंट्रोल, फायर सेफ्टी, बैरिकेडिंग तथा बिजली/ पानी आपूर्ति की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा काउंटिंग दिवस तक सभी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने को हिदायत दिया. जाहिर है कि 14 नवंबर को मतगणना की जायेगी. इसके लिए मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन