Buxar News: पूजा समिति को सख्त हिदायत, डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 22 Sep 2025 9:11 PM

विज्ञापन

दुर्गापूजा पर्व को लेकर ‎सोमवार को नया भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गयी.

विज्ञापन

डुमरांव.

आगमी दुर्गापूजा पर्व को लेकर ‎सोमवार को नया भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता सीओ कुमार दिनेश, अंचल निरीक्षक श्रीनाथ कुमार व थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा की त्योहार को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना था. नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पूजा समितियों के कागजात की जांच की गई है. जांच कर केवल उन्हीं पूजा समितियों को लाइसेंस निर्गत किया गया है, जिनके पास सही कागजात के साथ नियमों के अनुरूप आवेदन पाए गए. इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के लोगों से कहा कि पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. अगर इसको कोई तोड़ेगा तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा पारंपरिक तरीके तथा ढोल नगाड़े व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ करना चाहिए. यह कदम आपसी समन्वय बनाए रखने तथा शांति-व्यवस्था के दृष्टिकोण से किया गया है.

‎पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की होगी तैनाती:‎‎अंचलाधिकारी कुमार दिनेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें अगर कहीं कोई दिक्कत दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे. वहीं, अंचल निरीक्षक श्रीनाथ कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व पर प्रशासन की ओर से लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि तय रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान कि जाएगी ताकि यातायात तथा भीड़-भाड़ इलाके में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. शांति समिति के बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी अपने-अपने राय को रखे. पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत चौधरी ने प्रशासन को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सभी पूजा समिति के सदस्यों नियम का पालन करेंगे. चिलहरी के मुखिया प्रतिनिधि राजू राय ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के बिना कोई भी पर्व सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए सभी लोग पूजा के दौरान आपसी सहयोग एवं समरसता बनाए रखें.‎‎पूजा के दौरान साफ-सफाई पर रहे विशेष ध्यान:‎

‎बैठक में बबन चौधरी और डॉ. सुनील कुशवाहा ने अपनी सुझाव देते हुए कहा कि पूजा पंडाल तथा आसपास के इलाकों में स्वच्छता के साथ-साथ साफ सफाई व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाए.

‎वार्ड 2 पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने प्रशासन से अपील किया कि बिजली और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो. बैठक में मौजूद दर्जनों पर्वत प्रबुद्धजनों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि दुर्गापूजा जैसे महापर्व को शांति व्यवस्था में संपन्न कराने में सबको जिम्मेदारियां होनी चाहिए. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पंडालों में पुरुषों और महिलाओं के प्रवेश व निकास की अलग अलग व्यवस्था होनी जरूरी है. समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएं. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकसाथ यह निर्णय लिया कि दुर्गापूजा महापर्व पर किसी भी प्रकार की अनहोनी या कुव्यवस्था नही होने दी जाएगी.‎

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन