Bihar News: ‘ॐ’ लिखा झंडा, हनुमान जी का चित्र! यूपी की इस गाड़ी से हो रही थी गौ तस्करी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 May 2025 2:32 PM

विज्ञापन

बक्सर क्राइम न्यूज

Bihar News: बक्सर के चक्की ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मवेशी तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया. धार्मिक प्रतीकों से सजी एक स्कॉर्पियो से पुलिस ने एक मृत गाय और दो बछड़े बरामद किए. ग्रामीणों की मदद से आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के चक्की ओपी क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वर डेरा गांव में शुक्रवार सुबह मवेशी तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया. उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में शराब की तस्करी हो रही है. संदेह के आधार पर जब यूपी नंबर की स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर गाड़ी की घेराबंदी की और उसे रोक लिया.

गाड़ी की पिछली सीट को हटाकर गाय को रखा गया था

जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की जांच की, तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया. गाड़ी की पिछली सीट को हटाकर एक गाय और दो बछड़ों को बेहद क्रूरता से छिपाकर रखा गया था. इनमें से गाय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों बछड़े जिंदा थे और बुरी हालत में थे. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. गाड़ी रोकते ही लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

गाड़ी के पीछे लगाया गया था हनुमान जी का झंडा

तस्करी को छिपाने के लिए गाड़ी को धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया था, ताकि किसी को शक न हो. वाहन के आगे ‘ॐ’ लिखा हुआ पीला झंडा और पीछे हनुमान जी का चित्र लगाया गया था. यह चालाकी तस्करी को ढकने की एक सोची-समझी कोशिश मानी जा रही है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अशरफ खान (29), पिता मुमताज खान के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह भोजपुर के रानीसागर की ओर जा रहा था. चक्की ओपी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पशुओं को कहां से लाया गया और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

Also Read: बिहार में गंगा तटबंध पर बनेगी 51 KM लंबी सड़क, इन जिलों के लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन