कडसर प्रीमियर लीग में पांडेयपुर सासाराम बना चैंपियन, फाइनल में अरैला को 28 रन से हराया

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम
Buxar News: बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत कडसर खेल मैदान में आजाद कडसर प्रीमियर लीग के बैनर तले फुल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पांडेयपुर सासाराम की टीम ने अरैला को 28 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
Buxar News ( नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट ) :
आजाद कडसर प्रीमियर लीग के बैनर तले फुल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कडसर खेल मैदान में हुआ. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन द एमिटी विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र राजेश और केसठ प्रमुख मुन्ना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस टूर्नामेंट में खिरीकोन, सोनवर्षा, कतकिनार, अरैला और पांडेयपुर रोहतास समेत कुल 16 टीमों ने भाग लिया.
फाइनल मैच में पांडेयपुर सासाराम ने अरैला को दी शिकस्त
क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अरैला और पांडेयपुर सासाराम के बीच खेला गया. इसमें पांडेयपुर सासाराम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 28 रनों से अरैला को हरा दिया. मैच समाप्ति के बाद निर्णायक मंडल द्वारा पांडेयपुर सासाराम को विजेता घोषित किया गया. इस प्रकार अरैला की टीम को हराकर पांडेयपुर की टीम ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. प्रभात सिंह, रोहन सिंह, प्रिंस सिंह, उज्जवल सिंह, विशाल सिंह और रोहन सिंह समेत आयोजनकर्ताओं ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों को शामिल किया गया था, जिसमें पांडेयपुर सासाराम को विजेता घोषित करते हुए ट्रॉफी दी गई.
टूर्नामेंट के दौरान कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस दौरान मैच में एंपायर के रूप में सुनील सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रिंकू मिश्र और दीपू सिंह उपस्थित रहे. इसके साथ ही कमेंट्री का कार्य अप्पू सिंह, सोनू कुमार और विश्राम सिंह द्वारा किया गया. खेल के इस रोमांचक मुकाबले के अवसर पर रामाकांत सिंह उर्फ बबुआ जी, हरेंद्र रवानी समेत कई स्थानीय लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.
Also Read: बक्सर में मोबिल गोदाम में भीषण आग, पांच लग्जरी गाड़ियां और ट्रैक्टर जलकर राख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










