बक्सर में अंग्रेजों के जमाने का पुल बना खतरा, पानी के रिसाव से बढ़ी हादसे की आशंका

पुल से दीवार से गिरता हुआ पानी की तस्वीर
Buxar News: बक्सर के नावानगर क्षेत्र में ठोरा नदी पर बने पुराने पुल से लगातार पानी के रिसाव का मामला सामने आया है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है. निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी बड़े हादसे और सिंचाई में बाधा से बचा जा सके.
Buxar News: (त्रिलोकी चौबे) नावानगर इलाके में बक्सर नहर के सिकरौल लख नंबर-08 के दक्षिणी हिस्से में ठोरा नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल अब खतरे की स्थिति में पहुंचता नजर आ रहा है. पुल से लगातार पानी के रिसाव की शिकायत सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.ने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.
पुल के नीचे गिर रहा पानी, संरचना पर खतरा
जानकारी के अनुसार, पुल के नीचे लगातार पानी टपक रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है. यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पुल के क्षतिग्रस्त होने या गिरने का खतरा भी बन सकता है.
जनप्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मामले की जानकारी मिलते ही जदयू के सीनेट सदस्य विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने रिसाव को गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई की जरूरत बताई.
अधिकारियों को दी गई सूचना, मरम्मत की मांग
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोन कैनाल के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र भारती से दूरभाष पर संपर्क कर मामले से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि यदि रिसाव को जल्द नहीं रोका गया, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकता है. साथ ही रिसाव वाले स्थान की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की.
विभाग ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र भारती ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.
नहर लाइन के लिए महत्वपूर्ण है पुल
इस पुल की खासियत यह है कि इसके ऊपर से बक्सर नहर लाइन मार्ग गुजरता है, जिससे पानी बक्सर तक पहुंचता है. ऐसे में यदि पुल में कोई बड़ी खराबी आती है, तो नहर का पानी आगे जाने के बजाय नीचे ही गिर जाएगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ सकता है.
Also Read: कैमूर में शादी के घर में चोरो ने किया हाथ साफ, आधी रात को घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ले गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










