बक्सर में SBI बैंक से 98 हजार रुपये लेकर फरार हुए शातिर, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

एसबीआई बैंक, सरेंजा, बक्सर

Buxar Crime News : बक्सर के सरेंजा स्थित SBI बैंक शाखा में 98 हजार रुपये निकालने के बाद पासबुक अपडेट करा रहे व्यक्ति का रुपयों से भरा थैला गायब हो गया. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

Buxar Crime News : राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से मंगलवार की दोपहर उचक्कों द्वारा एक व्यक्ति के 98 हजार रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार, सरेंजा गांव निवासी उमेश कुमार सिंह (पिता दिनेश कुमार सिंह) किसी आवश्यक कार्य के लिए बैंक से 98 हजार रुपये निकाल कर अपना पासबुक अपडेट करा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौका पाकर रुपयों से भरा थैला गायब कर दिया

उन्होंने रुपयों से भरा प्लास्टिक का थैला बैंक परिसर में ही लगी एक खूंटी पर टांग दिया और खुद पासबुक प्रिंटिंग मशीन से एंट्री करने लगे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे शातिर उचक्कों ने मौका पाकर रुपयों से भरा थैला गायब कर दिया.

Buxar News : मशीन से ध्यान हटते ही उड़े होश

जब पीड़ित उमेश कुमार सिंह का ध्यान पासबुक प्रिंटिंग मशीन से हटा, तो खूंटी से थैला गायब देख उनके होश उड़ गए. बैंक परिसर में अफरा-तफरी मचने के बाद घटना की सूचना तुरंत राजपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में पूरी तरह जुट गई है.

छानबीन और CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को गहनता से खंगाल रही है ताकि उचक्कों की पहचान की जा सके. स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Also Read : बक्सर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन