बक्सर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Buxar News

पोस्टमार्टम हॉउस के बाहर बैठे परिजन

Buxar News : बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Buxar News : राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुदामा शर्मा (पिता स्वर्गीय राम अवतार शर्मा) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर खाना खाया और इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए.

कमरे का दरवाजा नहीं खुला

बुधवार की सुबह 7:00 बजे जब परिवार के सभी लोग जाग गए, तो सुदामा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. परिवार के सदस्यों ने उसका दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन अंदर से दरवाजा पूरी तरह बंद था.

मौके पर पहुंची पुलिस

दरवाजा नहीं खुलने की सूचना तुरंत स्थानीय चौकीदार को दी गई. मौके पर पहुंचे चौकीदार की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया, तो सुदामा का शव घर की छत से लगे कुंडी से लटक रहा था. इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पांच साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि सुदामा की शादी पांच वर्ष पहले रौनी गांव में हुई थी. विगत दो वर्ष पूर्व सामाजिक स्तर पर उसका तलाक हो गया था. उसी समय से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था. इस हृदयविदारक घटना से आहत माता सरस्वती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है. मृतक का छोटा भाई ऑटो चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल की टीम

राजपुर थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. घटना की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है.

Also Read : एड्स जागरूकता के लिए बक्सर में 3 जुलाई को होगी 5 किमी दौड़, कॉलेज स्तर पर होगा प्रतिभागियों का चयन

विज्ञापन
Kamal Pankaj

लेखक के बारे में

By Kamal Pankaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन