Buxar News: अहियापुर हत्याकांड के मुख्य आरोपित मनोज यादव के घर पर चला बुलडोजर

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 29 May 2025 9:20 PM

विज्ञापन

प्रखंड के अहियापुर गांव में विगत 24 मई को हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हत्या आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

विज्ञापन

राजपुर .

प्रखंड के अहियापुर गांव में विगत 24 मई को हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हत्या आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.कोर्ट के तरफ से जारी कुर्की वारंट के बाद गुरुवार को मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाकर घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद उसके आरोपितों की संपत्ति की कुर्क की गई. कोर्ट के तरफ से जारी नोटिस के आलोक में हत्या आरोपित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव ,कुणाल यादव सभी ग्राम अहियापुर एवं महेंद्र सिंह भूतपूर्व सैनिक रामपुर शामिल हैं.पहले दिन की गई कार्रवाई में अहियापुर गांव के शामिल आरोपितों के घर की कुर्की की गई. इस हत्याकांड में शामिल दस और नामजद आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. विदित हो की घटना के छठवें दिन पुलिस के द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है. अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

पुलिस कप्तान के मौजूदगी में हुई कुर्कीकोर्ट के तरफ से जारी निर्देश के बाद भी हत्या आरोपियों के सरेंडर नहीं करने के बाद गुरुवार को दोपहर बाद जैसे ही इस गांव में कुर्की जप्ती की कार्रवाई के लिए प्रशासन का काफिला पहुंचा क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गया. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर दूर से ही देखने के लिए बेचैन दिखे.कार्रवाई स्थल पर पहले पहुंचे मजिस्ट्रेट सह बीडीओ सिद्धार्थ कुमार सीओ डॉक्टर शोभा कुमारी के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे. जहां कागजी कार्रवाई करने के बाद एसडीपीओ धीरज कुमार, एसपी शुभम आर्य के पहुंचते ही कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के तरफ से की गई पहली कार्रवाई से लोग काफी चर्चा कर रहे थे. अभी भी इस कांड के पीड़ित न्याय की उम्मीद में है.

लाखों की संपत्ति हुई जप्त

प्रशासन के तरफ से की गई इस बड़ी कार्रवाई में हत्या आरोपियों के घर में रखे गए कई कीमती सामान को पुलिस ने जप्त किया है. जिसकी कागजी कार्रवाई करने के बाद थाना लाया जाएगा. ऐसा अनुमान है कि इसमें घर के कई कीमती आवश्यक सामान है.जिसे पुलिस ने जप्त किया है.

क्या बोले अधिकारीपहले दिन हत्या के मुख्य आरोपित मनोज यादव के घर के सामानों की जप्ती की गई है.अगले दिन अन्य आरोपियों के घर भी कुर्की जप्ती की जाएगी. – सिद्धार्थ कुमार , मजिस्ट्रेट सह बीडीओ राजपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन