बड़का राजपुर के युवक की हैदराबाद में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 9:48 PM
तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का राजपुर गांव निवासी संतोष रावत नामक व्यक्ति ने अपने पुत्र की हत्या करने के मामले में गांव के ही दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है
सिमरी
. तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का राजपुर गांव निवासी संतोष रावत नामक व्यक्ति ने अपने पुत्र की हत्या करने के मामले में गांव के ही दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इस संबंध में हाता थाना में दिये गए लिखित तहरीर में मृतक के पिता ने बताया है कि 25 बर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार हैदराबाद में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था. विगत 25 सितंबर को राजपुर गांव निवासी लक्ष्मण यादव एवं अंकित यादव के द्वारा हवा कम्प्रेशर पाइप से गुर्दा को क्षतिग्रस्त कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया. बाद में उसे इलाज के लिए वेलनेस हॉस्पिटल हैदराबाद भर्ती किया गया. लगभग 15 दिन जिंदगी मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद शव को सोमवार को लेकर बड़का राजपुर पहुंचने के बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया. मृतक के पिता ने आरोपित के पिता द्वारा धमकी दिया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने बताया की घटना की सूचना पाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया है.मृतक के पिता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है.आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










