buxar news : महापर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

buxar news : डीएम व एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को किया अलर्ट
बक्सर. छठ महापर्व की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा जारी संयुक्त आदेश के माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है. इस बीच तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी के अलावा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण को रामरेखाघाट पहुंचे एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि इस पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सौहार्द बिगाड़ने की नियत रखने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. ऐसे में किसी भी तरह की गलत हरकत बर्दास्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए नाविकों की टीम के साथ ही गोताखोर एवं दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




