बिहार में दो साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, नशे में धुत अपराधी ने घटना को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन
buxar crime news| A two-year-old girl was shot dead by a drunk criminal in Bihar

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Bihar Crime News: बक्सर जिले के मानोपुर गांव में बुधवार की शाम एक नशे में धुत अपराधी ने दो साल की मासूम बच्ची को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस जघन्य वारदात के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा व आगजनी की.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बुधवार देर शाम हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. हथियार से लैस अपराधी ने एक दो वर्षीय मासूम बच्ची को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने जमकर बवाल करते हुए सड़क जाम कर आगजनी की.

मृत बच्ची की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर निवासी रंजन साव की पुत्री निकिता कुमारी (2 वर्ष) के रूप में की गई है. वह अपनी मां निर्जला कुमारी के साथ मानोपुर गांव स्थित नाना अमरजीत साह के घर आई हुई थी, जहां किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.

नशे में धुत था अपराधी

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी छोटू महतो शराब के नशे में धुत था और हाथ में हथियार लिए अमरजीत साह के घर पहुंचा. वह बार-बार अमरजीत को आवाज दे रहा था, लेकिन जब वह नहीं मिला तो अचानक गुस्से में आकर बाहर खेल रही बच्ची निकिता को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. उन्होंने सड़क को जाम कर टायर जलाए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

घटनास्थल पहुंचे खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता

सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किय. वहीं, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.

डीएसपी रबिन्द्र मोहन ने क्या बताया?

तेघरा डीएसपी रबिन्द्र मोहन ने बताया कि आरोपी छोटू महतो का आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

Also Read: बिहार के इस जिले में 2.157 किलो कोबरा विष के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन