चार प्रखंडों में लगेगी चलंत लोक अदालत

बक्सर, कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन 25 से 28 जुलाई तक किया जायेगा. उक्त अदालत बक्सर, राजपुर, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर प्रखंड में लगायी जायेगी. चलंत लोक अदालत का पहला पड़ाव 25 जुलाई को राजपुर एवं चौसा प्रखंड में होगा, जिसमें चौसा के बीआरसी भवन में […]
बक्सर, कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन 25 से 28 जुलाई तक किया जायेगा. उक्त अदालत बक्सर, राजपुर, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर प्रखंड में लगायी जायेगी. चलंत लोक अदालत का पहला पड़ाव 25 जुलाई को राजपुर एवं चौसा प्रखंड में होगा, जिसमें चौसा के बीआरसी भवन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जायेगा. चलंत लोक अदालत का दूसरा पड़ाव बक्सर के नगर भवन एवं इटाढ़ी में किया जायेगा.
27 जुलाई को चलंत लोक अदालत, डुमरांव बीआरसी भवन में आयोजित की जायेगी, जिसमें नावानगर, डुमरांव, केसठ, चौगाईं प्रखंड से संबंधित सुलहनीय वादों का निबटारा किया जायेगा. अंतिम पड़ाव के रूप में लोक अदालत ब्रह्मपुर के बीआरसी भवन में 28 जुलाई को आयोजित किया जायेगा़ ब्रह्मपुर के अलावा सिमरी, चक्की प्रखंड के सुलहनीय वादों को सम्मिलित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




