दुष्कर्म के आरोपितों को मिले फांसी की सजा : विवेक ठाकुर

Updated at : 03 Jun 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपितों को मिले फांसी की सजा : विवेक ठाकुर

ब्रह्मपुर : दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिलने पूर्व विधान परिषद सदस्य व पूर्व ब्रह्मपुर विधानसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर शुक्रवार को निमेज गांव पहुंचे, जहां पीड़िता के परिजनों से मिल न्याय का भरोसा दिलाया. साथ ही हर संभव मदद का दिलाने का भी दिलासा दिलाया.इस दौरान विवेक ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हर मोरचे […]

विज्ञापन
ब्रह्मपुर : दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिलने पूर्व विधान परिषद सदस्य व पूर्व ब्रह्मपुर विधानसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर शुक्रवार को निमेज गांव पहुंचे, जहां पीड़िता के परिजनों से मिल न्याय का भरोसा दिलाया. साथ ही हर संभव मदद का दिलाने का भी दिलासा दिलाया.इस दौरान विवेक ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हर मोरचे पर पूरी तरह से विफल है.
सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आये दिन दुष्कर्म की खबर मिल रही है, लेकिन सरकार इस मामले में कुछ करने में विफल है. सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब तो दुष्कर्मियों को बचाने का प्रयास कर रही है. ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपितों को पुलिस बचा रही है. आरोपित दबंग परिवार के हैं. वे कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो चुकी है. विदित हो कि बच्ची मंदिर से निकल कर घर जा रही थी.
इसी दौरान ब्रह्मपुर निवासी किशुन यादव का पुत्र अजय कुमार यादव बच्ची को बहला फुसला कर मेला घुमाने के बहाने ले गया, जहां सुनसान जगह देख झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. वहीं पीड़िता के परिजनों के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. मौके पर दक्षिणी जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी, भाजपा महासचिव धीरेंद्र तिवारी, महेश पांडेय, देवेंद्र सिंह, ध्रुव तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन