बिहिया ने भरौली को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

Updated at : 07 May 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहिया ने भरौली को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

नावानगर : प्रखंड के भदार गांव स्थित स्व निर्मल कुमार जैन खेल मैदान में फुटबॉल क्लब भरौली उत्तर प्रदेश व फुटबाॅल क्लब बिहिया बिहार के बीच फाइनल फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन रालोसपा के महासचिव रामबिहारी सिंह, समाजसेवी मुखिया अजय पांडेय, मुखिया गीता देवी ने सम्मिलित रूप से फीता काट कर […]

विज्ञापन

नावानगर : प्रखंड के भदार गांव स्थित स्व निर्मल कुमार जैन खेल मैदान में फुटबॉल क्लब भरौली उत्तर प्रदेश व फुटबाॅल क्लब बिहिया बिहार के बीच फाइनल फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन रालोसपा के महासचिव रामबिहारी सिंह, समाजसेवी मुखिया अजय पांडेय, मुखिया गीता देवी ने सम्मिलित रूप से फीता काट कर किया.

वाइएमसी क्लब व मुखिया व ग्रामीण जनता के सौजन्य से आयोजित इस फाइनल फुटबाॅल मैच में बिहिया की फुटबाॅल टीम ने भरौली की फुटबाॅल टीम को पांच गोल से हरा कर शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया. दोनों टीमों के रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर के पहले खेल शुरू होते ही बिहिया की टीम के सोनू ने भरौली की टीम के गोल पोस्ट में एक गोल दाग बढ़त बना लिया. फिर बाद में बिहिया की टीम के मनीष एवं सोनू ने भरौली की टीम में दो गोल मध्यांतर के पहले और मध्यांतर के बाद दो गोल दाग बिहिया की टीम ने भरौली की टीम से पांच एक की बढ़त बना ली.

जिसे खेल के अंत तक भरौली की टीम ने उतार न सका और भरौली के गोल पोस्ट में मात्र एक गोल दाग सका. लिहाजा बिहिया की टीम ने भरौली की टीम से पांच एक की बढ़त बना शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया. मैच में रेफरी का काम दिनेश यादव एवं उद्घोषक का काम विमल कुमार ने बखूबी से निभायी. मैच के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीम को कमेटी द्वारा शील्ड व ट्रॉफी दिया गया. सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सोनू सिंह, बलबीर सिंह, नागेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सुनील राम, मुखिया सत्येंद्र सिंह सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन