आज बक्सर कोर्ट में रहेगा नो वर्क

Updated at : 04 May 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
आज बक्सर कोर्ट में रहेगा नो वर्क

अधिवक्ता सरोज चौबे के निधन से दुखी हैं साथी वकील बक्सर, कोर्ट : अधिवक्ता सरोज चौबे के आकस्मिक निधन के कारण व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को नो वर्क रखा जायेगा. गौरतलब हो कि जिले के अहिरौली गांव के रहनेवाले अधिवक्ता सरोज कुमार चौबे उर्फ शिवजी चौबे की हृदय गति रूक जाने के कारण बुधवार को […]

विज्ञापन

अधिवक्ता सरोज चौबे के निधन से दुखी हैं साथी वकील

बक्सर, कोर्ट : अधिवक्ता सरोज चौबे के आकस्मिक निधन के कारण व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को नो वर्क रखा जायेगा. गौरतलब हो कि जिले के अहिरौली गांव के रहनेवाले अधिवक्ता सरोज कुमार चौबे उर्फ शिवजी चौबे की हृदय गति रूक जाने के कारण बुधवार को मौत हो गयी.
युवा अधिवक्ता वर्ष 2001 से नियमित वकालत कर रहे थे तथा अधिवक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में महासचिव गणेश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को एक शोकसभा का आयोजन किया जायेगा तथा अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखेंगे. श्री ठाकुर ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को संघ की ओर से हरसंभव मदद दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन