बक्सर : आतंक का पर्याय बने पोखरहा का सीरियल किलर श्रीकांत अरेस्ट

बक्सर : पोखरहा का सीरियल किलर श्रीकांत पांडेय मंगलवार को बगेन पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस उसे गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार की थी. पूछताछ के दौरान जब श्रीकांत ने एक-एक मामले का खुलासा किया, तो पल भर के लिए पुलिस के भी होश उड़ गये. सीरियल किलर ने एक नहीं, बल्कि पांच-पांच हत्याओं […]
बक्सर : पोखरहा का सीरियल किलर श्रीकांत पांडेय मंगलवार को बगेन पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस उसे गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार की थी. पूछताछ के दौरान जब श्रीकांत ने एक-एक मामले का खुलासा किया, तो पल भर के लिए पुलिस के भी होश उड़ गये. सीरियल किलर ने एक नहीं, बल्कि पांच-पांच हत्याओं से अपने हाथों को लाल किया है. पांडेय की दहशत इस कदर पोखरहा में कायम है कि लोग कुछ भी बोलने से डरते हैं. कुख्यात श्रीकांत पांडेय पर सुरेश पांडेय, रामनाथ पांडेय, काशीनाथ पांडेय, स्वामीनाथ पांडेय, चुनमुन पांडेय के हत्या के साथ-साथ रेप के भी मामले दर्ज हैं. बगेन थाना प्रभारी श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि एक मामले में इसे सजा भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




