गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पोखरहा गांव

Updated at : 18 Apr 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पोखरहा गांव

ट्रैक्टर ले जाने के दौरान दो गुटों में हुई फायरिंग मौके पर पहुंची पुलिस होगी प्राथमिकी दर्ज बगेनगोला : सोमवार की शाम बगेन थाना क्षेत्र का पोखरहा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. ट्रैक्टर ले जाने के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. दोनों […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर ले जाने के दौरान दो गुटों में हुई फायरिंग

मौके पर पहुंची पुलिस होगी प्राथमिकी दर्ज
बगेनगोला : सोमवार की शाम बगेन थाना क्षेत्र का पोखरहा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. ट्रैक्टर ले जाने के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना में शामिल दोनों गुटों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रीकांत पांडेय के खेत से ट्रैक्टर लेकर राजकुमार यादव जा रहे थे. इसी दौरान श्रीकांत ने ट्रैक्टर ले जाने से रोका, जिसके बाद राजकुमार यादव फायरिंग करने लगे.
फायरिंग होते देख श्रीकांत पांडेय के समर्थकों ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया. बगेन थाना प्रभारी श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें श्रीकांत पांडेय व राजकुमार यादव शामिल हैं़ वहीं, घटना स्थल से छह खोखा भी बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. विधि व्यवस्था भंग करनेवाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन