स्वतंत्रता सेनानी को घर जाकर किया गया सम्मानित

केसठ : महात्मा गांधी सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया. प्रखंड के रामपुर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी खलील अहमद अंसारी के परिजन को प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत ने सोमवार को उनके घर जाकर कीट बैग व पंद्रह हजार रुपये का चेक परिजन को […]
केसठ : महात्मा गांधी सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया. प्रखंड के रामपुर गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी खलील अहमद अंसारी के परिजन को प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत ने सोमवार को उनके घर जाकर कीट बैग व पंद्रह हजार रुपये का चेक परिजन को दिया. युवा अवस्था में अंगरेजों के छक्के छुड़ानेवाले, अंगरेजी शासन के विरोध करनेवाले व देश के लिए जेल जानेवाले 90 वर्षीय खलील अहमद इस समय दिल्ली में रह रहे हैं.
यह सम्मान उनके पोते मुहम्मद मुस्ताक अंसारी को दिया गया. विदित हो कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पटना कार्यक्रम में नहीं जानेवाले सेनानियों को घर पर जाकर सम्मानित करना था. मुहम्मद अंसारी ने बताया कि वे वृद्ध होने कारण पटना आयोजित सम्मान समारोह नहीं जा सके. इस सम्मान से परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त है. इस दौरान फैज अहमद अंसारी, गोपाल प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




