सिलिंडर के रिसाव से घर में लगी आग

Updated at : 17 Apr 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर के रिसाव से घर में लगी आग

आग बुझाने के दौरान महिला झुलसी, हजारों की संपत्ति खाक बक्सर : जिले में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति खाक हो गयी. जबकि आग बुझाने के दौरान एक महिला और एक ट्रकचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के बारी टोला में सिलिंडर […]

विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान महिला झुलसी, हजारों की संपत्ति खाक

बक्सर : जिले में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति खाक हो गयी. जबकि आग बुझाने के दौरान एक महिला और एक ट्रकचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के बारी टोला में सिलिंडर के रिसाव से अचानक आग लग गयी. दिखते-ही-देखते आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया, जिसमें एक महिला झुलसी गयी. वहीं, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया,
जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बारी टोला के रहनेवाले पप्पू सिंह किराये के मकान में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाते थे. इसी बीच रविवार की दोपहर में उनकी पत्नी मीरा देवी खाना बना रही थी. तभी सिलिंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग पकड़ लिया. आग को देखते ही मीरा देवी ने चिल्लाना शुरू किया. जब तक लोग आते तब तक आग ने घर में रखे समाना को जला दिया.
वहीं, इस घटना में मीरा देवी झुलस गयी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. पीड़िता ने बताया कि पति पप्पू सिंह हरिद्वार में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं. वह किराये के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन