जिले का मोस्टवांटेड धीरज डुमरांव से गिरफ्तार

Updated at : 16 Apr 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
जिले का मोस्टवांटेड धीरज डुमरांव से गिरफ्तार

बक्सर : जिले का मोस्टवांटेड अपराधी धीरज मिश्रा शनिवार को डुमरांव से गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी गिरफ्तारी बक्सर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रहे हैं. धीरज पर डुमरांव के अभियंता एस साहा तथा सिमरी के एक व्यक्ति की गोली मार […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले का मोस्टवांटेड अपराधी धीरज मिश्रा शनिवार को डुमरांव से गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी गिरफ्तारी बक्सर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रहे हैं. धीरज पर डुमरांव के अभियंता एस साहा तथा सिमरी के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने के मामले में आरोपित था. इसके साथ भोजपुर और बक्सर के थानों में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं.

एसपी ने बताया कि पकड़े गये अपराधी धीरज मिश्रा से पूछताछ की जा रही है. धीरज का जिले के कुख्यात अपराधी सुरेश राजभर के भाई से संबंध है. बता दें कि राजपुर के लक्ष्मण डेरा गांव में गुरुवार की रात तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में भी धीरज से पूछताछ की जा रही है कई मामलों में धीरज को जेल भी हुआ था. हल ही में जमानत पर रिहा होकर आया था. शनिवार को किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहा था, जहां डुमरांव से पुलिस ने उसे धर दबोचा.

बक्सर के अलावे भोजपुर के भी कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
अभियंता को गोली मारने सहित रोड रॉबरी के मामले में है आरोपित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन