VIDEO : बिहार में अंबेडकर जयंती मनाने पर दलित की गोली मारकर हत्या

बक्सर: राजपुर के लक्ष्मण डेरा गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की देर शाम हथियार बंद अपराधियों ने पैसे के विवाद का हवाला देकर खीरी गांव में एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए हत्यारे फरार हो […]
बक्सर: राजपुर के लक्ष्मण डेरा गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की देर शाम हथियार बंद अपराधियों ने पैसे के विवाद का हवाला देकर खीरी गांव में एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए हत्यारे फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी शैशव यादव घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं हत्या में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी झिंगुरी राम के पुत्र कामता राम के गांव के ही मंतोष कुमार तिवारी से 500 रुपये उधार लिये थे. जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों में कहासुनी हुई.
आरोपित फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी के मुताबिक, खीरी गांव में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी.तब, मंतोष ने जाति सूचक शब्द कहते हुए कहा कि तुम लोग अंबेडकर जयंती क्यों मना रहे हो? इसी बात पर विवाद बढ़ गया था. झड़प भी हुई. लेकिन, मामला शांत हो गया. थोड़ी देर बाद कामता गांव के ही दुकान से अगरबत्ती लेने गया था. वहीं मंतोष आ धमका. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मंतोष ने पिस्टल निकाल कर कामता राम को गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही कामता राम की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद मंतोष फरार हो गया.
गांव में तनाव
इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है.वहीं पुलिस मंतोष की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में एएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. पुलिस फिलहाल घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
VIDEO : अपराधियों की गोलियों से थर्राया बक्सर का लक्ष्मण डेरा गांव, तीन की हत्या, दहशत में ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




