लुटेरों ने आभूषण को बक्सर के कृष्णा को बेचा, कृष्णा ने हरि को

Updated at : 14 Apr 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
लुटेरों ने आभूषण को बक्सर के कृष्णा को बेचा, कृष्णा ने हरि को

सख्ती. दो रुपये के सिक्के से सिग्नल किया फेल रविवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूट की वारदात से पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया था. दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना तक के अधिकारी परेशान थे. बक्सर : राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. लूटकांड […]

विज्ञापन

सख्ती. दो रुपये के सिक्के से सिग्नल किया फेल

रविवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूट की वारदात से पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया था. दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना तक के अधिकारी परेशान थे.
बक्सर : राजधानी एक्सप्रेस में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. लूटकांड में शामिल चार लुटेरों को पुलिस ने बक्सर के अलग-अलग जगहों से धर दबोचा. पकड़े गये लुटेरों के पास से लूट के आभूषण और नकदी की बरामदगी हुई. लुटेरों की निशानदेही पर दो और लोगों पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर लूट की घटना में शामिल गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. पकड़े गये आरोपितों से मुगलसराय में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के ए-1, बी-7 व बी-8 में सो रहे यात्रियों से लूटपाट की गयी थी,
जिसमें 19 हजार रुपये नकदी तथा सोने के आभूषण, घड़ी, अंगूठी, मोबाइल और पर्स की लूट की गयी थी. ट्रेन से उतरने के बाद लुटेरों ने 19 हजार रुपये को आपस में बांट लिया था. इसके बाद सभी अपने घर के लिए अलग-अलग रवाना हो गये. पकड़े गये लुटेरों में औद्योगिक थाना क्षेत्र के पालापुर निवासी चंदन वर्मा उर्फ ठेकुआ, करमन टोली बक्सर निवासी के राजा मियां, जज कॉलोनी निवासी फतेह हुसैन तथा औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी ओमप्रकाश राम उर्फ सावंत शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद की है. अपराधियों ने राजधानी एक्सप्रेस लूट में मिले गहनों को बक्सर के कृष्णा सोनार को बेच दिया था. फिर कृष्णा ने हरि सोनार के यहां सोना गलाने के बाद करीब 12 ग्राम सोना के बदले 20 हजार रुपये दिया था.
.गहमर स्टेशन के समीप ही राजधानी में हुई थी लूटपाट
2016 में राजधानी को लूटने की हुई थी कोशिश
बीते वर्ष मिर्जापुर में एक रुपये के सिक्के रखकर सिग्नल लाल कर राजधानी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश की गयी थी, जिसका खुलासा मुगलसराय जीआरपी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरारी पांडेय ने 22 मई 2016 को करते हुए लुटेरों को जेल भेज दिया था. वह याद फिर से ताजा हो गयी.
इससे एक बात तो साफ हो गयी कि दानापुर-मुगलसराय रेलखंड यात्रियों के लिए अब सेफ जोन नहीं रह गया है
लूटकांड का मास्टर माइंड निकला राजा मियां
राजधानी एक्सप्रेस लूटकांड का मास्टर माइंड राजा मियां है. यह ट्रेन में टिकट की दलाली के साथ-साथ ऑटो भी चलाता है. घटना की रात बक्सर से ये लोग डुमरांव पहुंचे और डुमरांव जाने के बाद वहां पर पकड़े गये चारों लुटेरों ने ट्रेन लूटने की प्लानिंग की, जिसके बाद वे ट्रेन से गहमर स्टेशन पहुंचे.
जांच में लगे अधिकारियों की मानें, तो लूटकांड का सरगना राजा मियां ने पहले से ही तय कर लिया था कि कहां पर ट्रेन में डकैती करनी है. राजा को राजधानी एक्सप्रेस के गहमर सिग्नल से तीन बजकर 30 मिनट पर गुजरने की पूरी जानकारी थी. उसके बाद वहां हथियार आदि लेकर सभी पहुंच गये. जैसे ही दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन उक्त सिग्नल को पार करनेवाली थी. वैसे ही रेलवे ज्वाइंट में दो रुपये का एक सिक्का डाल दिया, जिससे सिग्नल लाल हो गया. इतने में वहां पर जैसे ही ट्रेन आकर रुकी, सभी डकैत ट्रेन में सवार होकर डकैती और लूटपाट कर फरार हो गये.
आधुनिक अनुसंधान से लूटकांड का हुआ खुलासा :लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी. इसके साथ ही उस वक्त के मोबाइल पर आये फोन को ट्रैक किया गया, जिसमें कई नंबर ऐसे मिले जिसके बाद पुलिस ने उन नंबरों पर नजर रखनी शुरू कर दी. पुलिस को जैसे ही लूटकांड से जुड़े मामले की इनपुट मिली. पुलिस ने लोकेशन के आधार पर अपराधियों को धर दबोचा. सबसे पहले इस मामले में फतेह हुसैन की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.
दो डिब्बों के गैप से अंदर घुसे थे लुटेरे : ट्रेन रोकने के बाद दो डिब्बों के बीच के गैप से लुटेरे अंदर दाखिल हुए. अंदर दाखिल होने के साथ ही दो भागों में बंट गये, जिसके बाद लुटेरों ने सो रहे यात्रियों को लुटना शुरू कर दिया. इस दौरान जो भी हाथ आया, उसे लूट कर आराम से फरार हो गये और पकड़ में न आये इसके लिए लूट के मोबाइल और पर्स को वहीं पर तोड़कर फेंक दिया.
लूटपाट की तसवीर मोबाइल में हुई थी कैद : अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो घटनास्थल पर कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है, जिसके आधार पर पुलिस उसके गिरेवान तक पहुंच जाती है. इस मामले में भी यही हुआ. एक मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर था, जिसमें सारी वारदात कैद हो गयी. इस आधार पर पुलिस बक्सर तक पहुंची और मोबाइल सर्विलांस तथा आधुनिक अनुसंधान से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.
फतेह ने गांजा पीने के लिए बुलाया, करा दिया गिरफ्तार : पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले फतेह को गिरफ्तार किया, जिसके बाद फतेह से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सारी बातें खुल कर सामने आ गयी. फतेह ने अपने तीन साथियों को किला मैदान में गांजा पीने के बहाने बुलाया और गिरफ्तार करवा दिया, जिसके बाद लूट के सारे वारदात खुल कर सामने आ गये.
सभी लुटेरों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले : पकड़े गये सभी अपराधियों पर लूटपाट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सबसे ज्यादा मामला फतेह पर दर्ज है. पुलिस को अनुमान है कि उसकी गिरफ्तारी से कई और ट्रेनों के लूटपाट की घटनाओं का खुलासा होगा.
वीडियो फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी : दानापुर मंडल के टुड़ीगंज स्टेशन के पास पांच अप्रैल को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को चेनपुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक युवक को पकड़ा था, जिसके बाद लोगों ने आरपीएफ के साथ धक्का मुक्की करते हुए आरोपित को छुड़ा लिया था. इस दौरान वीडियो फुटेज में सारी वारदात कैद हो गयी थी, जिसके आधार पर चिह्नित कर बलिहार निवासी सुमित कुमार को पुलिस ने धर दबोचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन