भंडारे के साथ ही तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न

Updated at : 13 Apr 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
भंडारे के साथ ही तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न

मंत्रोच्चार के साथ की गयी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा इटाढ़ी : प्रखंड के इंदौर गांव में मां काली मंदिर के पास हनुमान प्राण प्रतिष्ठा त्रिदिवसीय महायज्ञ का पूर्णाहुति व भव्य भंडारा के साथ संपन्न हुआ. इस यज्ञ का अनुष्ठान जगद्गुरु श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री प्रपन्न जियर स्वामी जी के नेतृत्व […]

विज्ञापन

मंत्रोच्चार के साथ की गयी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा

इटाढ़ी : प्रखंड के इंदौर गांव में मां काली मंदिर के पास हनुमान प्राण प्रतिष्ठा त्रिदिवसीय महायज्ञ का पूर्णाहुति व भव्य भंडारा के साथ संपन्न हुआ. इस यज्ञ का अनुष्ठान जगद्गुरु श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री प्रपन्न जियर स्वामी जी के नेतृत्व में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानजी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया.
जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी का पूजा करने के लिए मंदिर में भीड़ उमड़ पडी. यज्ञाचार्य पंडित बरमेश्वर मिश्र के मुख से मंत्रोच्चारण की ध्वनि से पुरा माहौल भक्तिमय हो रहा था. वही बुधवार को सुबह यज्ञ के पूर्णहुति किया गया. जिसमें मुख्य यजमान रामाश्रय मिश्र व परमानंद मिश्र सहित पंडितों द्वारा हवन कुंड में पड़ रहे आहुति से पूरा वातावरण सुगंधित हो रहा था. चारों तरह गगन भेदी नारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था. इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ.
जिसमें साधु-संतों सहित आस-पास गांवों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. जो कि देर रात तक भंडारा कार्यक्रम चलता रहा. वहीं यज्ञ के दौरान कथा वाचक अयोध्या के महामंडलेश्वर परम पूज्य प्रेम शंकर जी महाराज द्वारा श्रोताओं को श्रीराम कथा का रस पान करते हुए भक्ति सागर में गोते लगाते रहे.
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री भगवान चौधरी, मुखिया केशव राम, प्रमोद सिंह, रामाश्रय मिश्र,परमानंद मिश्र,विजेंद्र सिंह, सिदेश्वर बक्सरी, लुपू पाठक आदि की उपस्थिति रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन