चैता गायन में रात भर सराबोर हुए पवनीवासी

चौसा : प्रखंड के पवनी पंचायत स्थित स्थानीय पंचायत भवन के पास वसंत महोत्सव के तहत शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामभजन सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो गोला चैता का विराट मुकाबला हुआ, जिसमें जिले के दो प्रसिद्ध व्यास […]
चौसा : प्रखंड के पवनी पंचायत स्थित स्थानीय पंचायत भवन के पास वसंत महोत्सव के तहत शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामभजन सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो गोला चैता का विराट मुकाबला हुआ, जिसमें जिले के दो प्रसिद्ध व्यास मंटू हिटलर और प्रमोद अकेला के बीच चइता गायन का मुकाबला हुआ. दोनों व्यासों के द्वारा बारी-बारी से दुर्गा सप्तसती, रामायण,
महाभारत व अन्य पुराणों से विभिन्न प्रसंगों को चैता राग में प्रस्तुत कर एक दूसरे से सवाल जवाब किया गया. दोनों व्यासों ने एक दूसरे पर छींटाकशी कर लोगों से खूब वाहवाही लूटा. श्रोता चैता गायन का आनंद रातभर लेते रहे. इससे पहले समाजसेवी रूपा प्रसाद के द्वारा उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित गण्यमान्य लोगों व चैता मंडलियों को अंग वस्त्र से स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रखंड प्रमुख शिवसागर सिंह के अलावे ओमप्रकाश सिंह, राघव सिंह, शीतल प्रसाद समेत हजारों श्रोता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




